लालू यादव के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा, रोहिणी आचार्य ने की जांच की मांग

लालू यादव की बेटी ने बड़ा आरोप लगाया है और कई गंभीर सवाल उठाए। रोहिणी ने इसे महज लापरवाही नहीं, बल्कि साजिश बताया है और मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

लालू यादव के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा, रोहिणी आचार्य ने की जांच की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 2:54:00 PM

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जीवनी, उनके जीवन से जुड़ी  कई किताबें एवं स्मारिकाएं पटना में कचरे के ढेर पर मिली है। इसको लेकर लालू यादव की बेटी ने बड़ा आरोप लगाया है और कई गंभीर सवाल उठाए। रोहिणी आचार्य ने लालू यादव से जुड़ी किताबें और दस्तावेज कचरे में मिलने का दावा किया है और पूछा है कि लालू जी की विरासत कौन मिटाना चाहता है। साथ हो रोहिणी ने इसे महज लापरवाही नहीं, बल्कि साजिश बताया है और मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया 'X'पर पोस्ट कर सवाल उठाया है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-लालू जी की जीवनी, उनके जीवन से जुड़ी कई किताबें एवं स्मारिकाएं पटना के समीप संपतचक इलाके के उदेनी H524 के समीप कचरे के ढेर में किसने फिंकवायी ? कौन मिटाना चाहता है लालू जी से जुड़ी अमूल्य धरोहरों को ? किसके दिल में लालू जी के लिए इतने नफरत है ? कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई अपना कहे जाने वाला ही विरोधियों के इशारे पर ऐसा कर रहा है?

रोहिणी आचार्य आगे लिखती है-यह केवल कुछ किताबों-दस्तावेजों- लालू जी से जुड़ी चीज़ों का अपमान नहीं, बल्कि एक महान व्यक्ति , उनसे जुड़ी बेमिसाल राजनीतिक विरासत और राजनीतिक इतिहास से जुड़े दस्तावेज़ों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।  

रोहिणी ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा है-आख़िर कौन है जो लालू जी से जुड़ी स्मृतियों, विचारों और विरासत को हाशिए पर धकेलना चाहता है ? यह महज़ लापरवाही तो कतई नहीं है , बल्कि लालू जी की गौरव गाथा को मिटाने - मलिन करने की साजिश है। 

रोहिणी आचार्य ने आखिर में लिखा है-इन सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी जवाब मिलना ज़रूरी है, इस मामले की तहकीकात जरूरी ताकि सच सामने आए और भविष्य में कोई और ऐसी हिमाकत करने का दुःसाहस ना करे। 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM