तेजस्वी के बेटे के जन्मदिन पर लालू का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-केजरीवाल समेत बड़े नेताओं को बुलाया, इस दिन मचेगी धूम

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। 27 मई को लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे ‘इराज’का पहला बर्थडे है, इसी दिन विपक्ष के बड़े बड़े इस आयोजन में शामिल होंगे।

तेजस्वी के बेटे के जन्मदिन पर लालू का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-केजरीवाल समेत बड़े नेताओं को बुलाया, इस दिन मचेगी धूम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 6:48:00 PM

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जहां विपक्ष के लगभग सभी बड़े नेता शिरकत कर सकते हैं। यह आयोजन बिहार नहीं बल्कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में होगा। 27 मई को लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे ‘इराज’का पहला बर्थडे है, इसी दिन विपक्ष के बड़े बड़े इस आयोजन में शामिल होंगे। 27 मई को होने वाले इस आयोजन को महज एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि ‘शक्ति प्रदर्शन’ के रूप में देखा जा रहा है।

तेजस्वी यादव के बेटे ‘इराज’के बर्थडे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जैसे प्रमुख विपक्षी चेहरों के शामिल होने की चर्चा है। विपक्ष के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के भीतर आई दूरियों को कम करने के लिए विपक्षी पार्टी के नेताओं को लालू यादव ने अपने पोते के जन्मदिन पर बुलाया है। वैसे भी विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद राजद के इस मंच पर विपक्षी एकजुटता का एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है।

 बर्थडे पार्टी में राजद का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल सकता है। बिहार राजद अध्यक्ष मंगली लाल मंडल, प्रधान महासचिव रणविजय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को लालू परिवार की ओर से आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं पार्टी के सभी 25 विधायकों, 15 विधान पार्षदों, चार लोकसभा सदस्यों और 3 राज्यसभा सांसदों को दिल्ली पहुंचने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्म पिछले साल कोलकाता में हुआ था। 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन है। यह आयोजन लालू की चौथी बेटी रागिनी यादव के घर के पास होगा। रागिनी के पति राहुल यादव हैं और उनके पिता जितेंद्र यादव लालू के समधी हैं। 

पोते के जन्मदिन के बहाने लालू गठबंधन के साथियों और विरोधियों को अपनी ताकत दिखाएंगे। कहा जा रहा है कि पोते के बर्थडे के बहाने लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे। चुनावों में महागठबंधन के अंदर आई सामंजस्य की कमी को दूर कर एकजुटता का संदेश देंगे। वहीं लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार से मायूस राजद कार्यकर्ताओं में यह आयोजन नया उत्साह भरेगा। इससे तेजस्वी यादव के नेतृत्व और राजद की भविष्य की राजनीति को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। ऐसे में इस आयोजन को लेकर चर्चा तेज है। बिहार से दिल्ली तक इस आयोजन की गूंज सुनाई दे रही है और राजद कार्यकर्ताओं-नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM