रालोद में शामिल हुए केसी त्यागी, कभी थे नीतीश कुमार के खास

जदयू के पूर्व नेता केसी त्यागी रालोद (RLD) में शामिल हो गए हैं। केसी त्यागी कभी बिहार सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी थे और जदूय के प्रमुख चेहरों में से एक थे। हाल ही में केसी त्यागी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था।

रालोद में शामिल हुए केसी त्यागी, कभी थे नीतीश कुमार के खास
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 22, 2026, 2:44:00 PM

जदयू के पूर्व नेता केसी त्यागी रालोद (RLD) में शामिल हो गए हैं। केसी त्यागी कभी बिहार सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी थे और जदूय के प्रमुख चेहरों में से एक थे। हाल ही में केसी त्यागी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनके किसी और पार्टी में जाने की अटकलें थीं। खुद केसी त्यागी ने ऐसे संकेत दिए थे।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में केसी त्यागी उनकी पार्टी में शामिल हुए।

केसी त्यागी लंबे समय से भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उन्हें जेडीयू का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। वे राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और संसद के उच्च सदन में उन्होंने पार्टी का प्रभावी पक्ष रखा। इसके अलावा वे विभिन्न संसदीय समितियों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। संगठन और रणनीति के स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है, यही वजह है कि वे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे। वहीं 1989 से 1991 तक हापुड़ संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त 2013 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। 

केसी त्यागी के बेटे अंबरीष त्यागी भी पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बना रहे हैं। वे संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करते रहे हैं।  अब रालोद में शामिल होने के बाद उनसे पार्टी के युवा आधार को विस्तार देने की उम्मीद जताई जा रही है

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM