ज्योति सिंह बोलीं- बेटी की शादी उससे करो, जिसमें फैसला लेने की काबिलियत हो

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में पवन सिंह एक पार्टी में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी की चर्चाएं तेज़ हो गईं।

ज्योति सिंह बोलीं- बेटी की शादी उससे करो, जिसमें फैसला लेने की काबिलियत हो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 10:16:00 AM

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में पवन सिंह एक पार्टी में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी की चर्चाएं तेज़ हो गईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच तरह–तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक भावुक पोस्ट सामने आया है, जिसने इस चर्चा को और हवा दे दी है। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गहरी बात लिखी। उन्होंने लिखा, “अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो। वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं।” इस पोस्ट को लोग पवन सिंह की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “शादी करो या तलाक दो, दोनों ही मामलों में औरत ही अपना घर खोती है। एक आदमी कभी बेघर नहीं होता।” इस भावुक संदेश ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और कई लोग ज्योति सिंह के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पवन सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस महिमा सिंह से मंच पर कहते नजर आए, “तुम तो मेरी जान हो।” वीडियो में पवन सिंह बार-बार महिमा सिंह को स्टेज पर बुलाते हुए कहते हैं, “आओ मेरी जान, इधर आओ।”

इस वीडियो के बाद भी ज्योति सिंह ने एक और भावनात्मक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ ना दे सके।” साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया, जिस पर लिखा था, “शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है।”

इन पोस्ट्स के बाद पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं, वहीं फैंस इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Trending News

नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM