जहानाबाद NEET छात्रा मौत मामला: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पीड़ित परिवार से मिले, DGP को जल्द खुलासे का निर्देश

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ी बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है। जहां मृतका के परिजनों से मिलने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम पहुंच गये।

जहानाबाद NEET छात्रा मौत मामला: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पीड़ित परिवार से मिले, DGP को जल्द खुलासे का निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 27, 2026, 8:15:00 PM

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ी बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है। जहां मृतका के परिजनों से मिलने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम पहुंच गये। उन्होंने मृतका की मां और पिता से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। विजय कुमार सिन्हा ने वही से बिहार के डीजीपी को फोन लगाया और जल्द से जल्द खुलासा किये जाने की बात कहा

मृतका के परिजनों से मुलाकात कर विजय कुमार सिन्हा ने न्याय का भरोसा दिलाया। विजय सिन्हा को देखते ही मृतका की मां फूट-फूटकर रोने लगी जिसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि माता जी धैर्य रखिए सजा हम जरुर दिलाएंगे..मृतका के साथ इंसाफ होगा और पापियों को सजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो पाप किया है उसको नहीं छोड़ेंगे।

मृतका के परिजनों से मिलने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतका के परिजनों को न्याय मिलेगा। जो दोषी होगा पूरी तरह से इसकी सत्यता को उजागर किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस मामले की पूरी जांच हो रही है। मामले का उजागर बहुत जल्द होगा। हर बिंदुओं पर जांच किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से डीजीपी और गृह मंत्री से बात कर कहा है कि यह एक व्यक्ति और एक बच्ची का मामला नहीं बल्कि यह बिहार की बेटी और उसकी अस्मिता का मामला है। इस तरह के दरिंदों को माफ नहीं किया जाएगा। अगर यह पुष्टी हो जाती है कि रेप के बाद हत्या हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे जो भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन पूरी तरह की जा रही है। अभी हम परिवार से मिले हैं

उनके माता-पिता, चाचा, मामा सभी से मिले हैं और कार्रवाई का भरोसा जताये हैं। अभी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। सरकार का प्रेशर है कि जांच सही हो पूरी तरह से इसकी सतह की पुष्टि हो। पुलिस पूरी ताकत से इसमें लगी हुई है। बहुत जल्द सच सामने आ जाएगा। डीजीपी भी पिता से बात किए हैं, हम लोग भी पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं। इसका खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। कोई भी कितना भी बड़ा अपराधी होगा, जितना भी पहुंच का होगा वह नहीं बचेगा। ऐसी मानसिकता के लोगों को हम नहीं बख्शेंगे।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM