जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, मची अफरा-तफरी, गाड़ी के शीशे टूटे

जहानाबाद जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। यह घटना रतनी प्रखंड के गुलाबगंज बाजार की है

जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, मची अफरा-तफरी, गाड़ी के शीशे टूटे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 5:33:00 PM

जहानाबाद जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। यह घटना रतनी प्रखंड के गुलाबगंज बाजार की है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक हमला कर दिया। पथराव की इस घटना से पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुलाबगंज बाजार में यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही थी। प्रशासन लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा था। तय कार्यक्रम के तहत डीटीओ अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, कुछ अतिक्रमणकारी उग्र हो गए और विरोध करने लगे।

आरोप है कि देखते ही देखते अतिक्रमणकारियों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर लीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पथराव की इस घटना में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का शीशा टूट गया है। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को पत्थर लगने से चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल को मौके पर बुला लिया। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।

फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। पथराव करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM