'JDU ने करोड़ों में मंत्री और विधायकों के टिकट बेचे' आनंद मोहन के बयान पर RJD का बड़ा दावा, नाम का होगा खुलासा

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के थैला वाले और नीतीश कुमार को जिंदा दफन वाले बयान पर सियासत तेज है। इस बीच आरजेडी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि JDU संस्थागत भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। जल्द ही थैली लेने वालों के नाम भी उजागर किए जाएंगे।

'JDU ने करोड़ों में मंत्री और विधायकों के टिकट बेचे' आनंद मोहन के बयान पर RJD का बड़ा दावा, नाम का होगा खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 19, 2026, 3:51:00 PM

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के थैला वाले और नीतीश कुमार को जिंदा दफन वाले बयान पर सियासत तेज है। आनंद मोहन जेडीयू के खिलाफ हमलावर है, जिससे प्रदेश की सियासी हवा बदल गई है। जदयू की ओर से भी करारा पलटवार किया जा रहा है। वहीं जदयू में चले इस घमासान पर विपक्ष भी चुटकी ले रहा है। इस बीच आरजेडी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि JDU संस्थागत भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। जल्द ही थैली लेने वालों के नाम भी उजागर किए जाएंगे। 

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव मंगलवार (19 मई, 2026) को एक्स पर पोस्ट करते हुए जदयू को लेकर बड़ा दावा किया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने एक्स पोस्ट में शक्ति यादव ने लिखा है-आनंद मोहन जी के खुलासे ने आज इस बात पर मुहर लगा दी है कि जदयू 'संस्थागत भ्रष्टाचार' का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है।  करोड़ों की थैलियों में मंत्री पद और विधायकों के टिकट बेचे जा रहे हैं और जल्द ही थैली लेने वालों के नाम भी उजागर होंगे। 

आरजेडी प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस महाभ्रष्टाचार के 'भीष्म पितामह' कौन हैं, यह पूरा बिहार जानता है। अब यह पूरी तरह प्रमाणित हो चुका है कि जेडीयू ने पिछले 20 वर्षों में दोनों हाथों से बिहार को लूटा है। नीतीश कुमार जी की राजनीति का सबसे बड़ा हथकंडा सिर्फ जातीय नफरत फैलाना रहा है। दलित को महादलित से, पिछड़े को अति पिछड़े से और अगड़े को अगड़े से लड़ाकर इन्होंने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाई है, जिसकी बानगी आज भी स्पष्ट देखी जा रही है। 

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा-आज सार्वजनिक रूप से यह भी कुबूल कर लिया गया कि प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, संगीता जी, बिंद जी, नीलम देवी और अनंत सिंह जी का इस्तेमाल कर कैसे खरीद-फरोख्त के जरिए जेडीयू की गिरती हुई सरकार को बचाया गया था।  इसका सिला भी इन्हें मिल गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में बिल्कुल सच कहा था-चेतन भाई याद रखना, जब कोई काम नहीं आएगा, तब तेजस्वी ही काम आएगा। सौदेबाजी, थैलियों और नफरत की बुनियाद पर टिकी इस भ्रष्ट सरकार का असली चरित्र अब पूरी तरह नंगा हो चुका है!। 

बता दें कि सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 'नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर 'थैली' की राजनीति हो रही है। नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। चंडाल चौकड़ी ने जदयू को बर्बाद कर दिया। पार्टी अब थैली वाली पार्टी बन गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वही मंत्री बना।

Trending News

बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM