हमें जीत को लेकर कोई संदेह नहीं, हमारे विधायक आराम से धूम रहे हैं। विपक्ष के विधायक नजरबंद हैं: विजय चौधरी

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि एनडीए को पांचों सीटों पर जीत हासिल होगी

हमें जीत को लेकर कोई संदेह नहीं, हमारे विधायक आराम से धूम रहे हैं। विपक्ष के विधायक नजरबंद हैं: विजय चौधरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 11:26:00 AM

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि एनडीए को पांचों सीटों पर जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और उन्हें परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है।

मंत्री विजय चौधरी ने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, 'जबतक चुनाव नहीं होगा, मतदाता सब आपस में मिलते रहते हैं। सभी पटना में हैं, तो मिल रहे हैं। हमारे विधायक आराम से धूम रहे हैं। विपक्ष के विधायक नजरबंद हैं, इसी से समझ लीजिए हार किसकी कम होगी।'

AIMIM के तेजस्वी को समर्थन देने पर उन्होंने कहा, 'ये बात अभी क्लियर नहीं है। बातचीत तो सभी करते हैं।'

विजय चौधरी ने महागठबंधन को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की कोई दाल गलने वाली नहीं है। उनके अनुसार एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और संख्या बल के आधार पर जीत तय है।

राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह भी चर्चा में है कि राष्ट्रीय जनता दल ने अपने विधायकों को एक होटल में रखा है। इस सवाल पर विजय चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इससे ही समझा जा सकता है कि घबराहट किस खेमे में है। उन्होंने कहा कि एनडीए के विधायक पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और एक-दूसरे से मिल रहे हैं।

विजय चौधरी ने कहा, “अगर किसी पार्टी को अपने विधायकों को एक जगह इकट्ठा करके रखना पड़ रहा है, तो उससे साफ है कि हड़कंप कहां मचा हुआ है। हम लोग तो सड़क पर घूम रहे हैं, एक-दूसरे से मिल रहे हैं और पूरी तरह आश्वस्त हैं।”


Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM