गर्ल्स हॉस्टल में छापा मारने पहुंच गए पप्पू यादव, बोले-सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, बचा लीजिए

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पीजी गर्ल्स हॉस्टल में औरंगाबाद की रहने वाली एक NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है।

गर्ल्स हॉस्टल में छापा मारने पहुंच गए पप्पू यादव, बोले-सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, बचा लीजिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 20, 2026, 11:11:00 AM

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पीजी गर्ल्स हॉस्टल में औरंगाबाद की रहने वाली एक NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस मामले को लेकर मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव हॉस्टल पहुंचे और उन्होंने बिहार में संचालित गर्ल्स हॉस्टलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

हॉस्टल के बाहर मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पटना समेत पूरे बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे गर्ल्स हॉस्टल चल रहे हैं, जो बिना लाइसेंस और बिना किसी सुरक्षा मानक के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो इन हॉस्टलों की नियमित प्रशासनिक जांच होती है और न ही अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षित प्रवेश-निकास, और वार्डन की अनिवार्य उपस्थिति जैसे बुनियादी नियमों का पालन किया जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा की मौत का मामला नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि राज्य के सभी गर्ल्स हॉस्टलों के लाइसेंस की तत्काल जांच कराई जाए और जो हॉस्टल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान सांसद ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से भावुक अपील करते हुए कहा, “हाथ जोड़कर कहता हूं सम्राट बाबू, बच्चियां डरी हुई हैं, इन्हें बचा लीजिए।” उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पप्पू यादव ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि वे खुद इस मामले पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई या प्रशासन ने लापरवाही बरती, तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।

सांसद ने दो टूक कहा कि चाहे दोषी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे हर हाल में बेनकाब किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM