समधन के काफिले पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, कहा-SSP-DM आवास को घेरेंगे, दारोगा का दिमाग एंटी शेड्यूल कास्ट

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हुआ है। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है।

समधन के काफिले पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, कहा-SSP-DM आवास को घेरेंगे, दारोगा का दिमाग एंटी शेड्यूल कास्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 18, 2026, 6:59:00 PM

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हुआ है। जिसको लेकर विधायक की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है। मांझी ने कहा-यह 8वां हमला है। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं जीतन राम मांझी ने एसएसपी और डीएम आवास घेरने की चेतावनी दी है। 

जीतन राम मांझी  ने गयाजी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह 8वां हमला है।  गयाजी की पुलिस पर भड़कते हुए मांझी ने कहा कि मोहनपुर थाने का जो दारोगा है पता नहीं किस समाज का है, उसका दिमाग एंटी शेड्यूल कास्ट है।  वहीं एसएसपी पर बरसते हुए मांझी ने कहा-यह आप लोगों की लापरवाही है।  पुलिस चाहती तो सभी पकड़े जाते। पुलिस ने जानबूझकर उन्हें (हमलावर) छोड़ा।  मोहनपुर थानाध्यक्ष ने एससी-एसटी विधायक के प्रति चक्रव्यूह रचा है।  जीतन राम मांझी ने सख्त लहजे में कहा कि सात दिनों के अंदर अगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे एसएसपी और डीएम आवास का घेराव करेंगे।  

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हुआ है। घटना मोहनपुर प्रखंड की बमुआर पंचायत के गंभीरा गांव के पास की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि विधायक को रास्ते में रोककर उनके साथ बदसलूकी की गई। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। कुछ उग्र लोग विधायक से यह कहते रहे कि सड़क कब बनेगी?  विधायक ने आरोप लगाया कि पहले उनके काफिले को रास्ते में रोका गया और फिर उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। 

इस मामले में विधायक ज्योति देवी ने मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें पलटु यादव, सुनील यादव, दीपक यादव, सीता यादव, कारू मालाकार, राहुल मालाकार और विक्रम ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। विधायक ने पुलिस को दिए आवेदन में साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उनके ऊपर हमला हुआ था। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी पहले दी गई है। लेकिन हालात नहीं बदले हैं। विधायक ने गाड़ी के अंदर बैठकर उनकी ओर से बनाए गए वीडियो को प्रशासन को साक्ष्य के तौर पर सौंपा है। वहीं दूसरी ओर मामले में कार्रवाई की जा रही है। बोधगया एसडीपीओ अमित जायसवाल ने कहा कि मामले में गंभीरता से जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Trending News

बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM