“गांव में महिलाओं ने पूछा शादी कब करेंगे, परिवार बढ़ाइए" मुस्कुराकर टाल गए निशांत, बोले– पापा के विकास काम को बढ़ाएंगे

बिहार की सियासत में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है — निशांत कुमार। जनता दल यूनाइटेड यानी Janata Dal (United) जॉइन करने के बाद से ही निशांत लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

“गांव में महिलाओं ने पूछा शादी कब करेंगे, परिवार बढ़ाइए" मुस्कुराकर टाल गए निशांत, बोले– पापा के विकास काम को बढ़ाएंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 13, 2026, 11:51:00 AM

बिहार की सियासत में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है — निशांत कुमार। जनता दल यूनाइटेड यानी Janata Dal (United) जॉइन करने के बाद से ही निशांत लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। पटना में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अब वे अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

दरअसल, जेडीयू में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार पहली बार अपने गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे। गांव पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से राजनीतिक रंग में नजर आया और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

निशांत कुमार सबसे पहले ‘रामलखन सिंह वाटिका’ पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय राम लखन सिंह, दादी परमेश्वरी देवी और अपनी मां स्वर्गीय मंजू सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान निशांत काफी भावुक भी नजर आए।

वाटिका में श्रद्धांजलि देने के बाद निशांत कुमार गांव के देवी स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बिहार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गांव के लोगों और खासकर महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

इसी दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। गांव की महिलाओं ने उनसे शादी को लेकर सवाल कर दिया। महिलाओं ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब आपको परिवार बढ़ाना चाहिए और शादी कर लेनी चाहिए। हालांकि, इस सवाल पर निशांत कुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए बात को टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “सब बढ़िया है ना”, और आगे बढ़ गए।

निशांत कुमार ने गांव के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने पिता Nitish Kumar द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक था। समर्थकों ने ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगाए, वहीं कई कार्यकर्ता ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो’ के नारे भी लगाते नजर आए।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM