द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में सजेगा सितारों का भव्य मेला, पावर स्टार पवन सिंह रहेंगे खास आकर्षण

अयोध्या नगरी एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा के सितारों की चकाचौंध से जगमगाने को तैयार है। द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड का भव्य आयोजन 29 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे फॉरएवर लॉन, सहादतगंज में अयोध्या महोत्सव न्यास के मंच पर किया जाएगा।

पवन सिंह

अयोध्या नगरी एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा के सितारों की चकाचौंध से जगमगाने को तैयार है। द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड का भव्य आयोजन 29 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे फॉरएवर लॉन, सहादतगंज में अयोध्या महोत्सव न्यास के मंच पर किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी पवन सिंह ने इस अवार्ड समारोह में शामिल होने की बात कही थी, जिससे इस बार उनके आगमन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस समारोह में भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों और निर्माताओं की लंबी फेहरिस्त शामिल है। मंच पर श्री अभय सिन्हा, श्री निशांत उज्जवल, श्री रजनीश मिश्रा, रानी चटर्जी, रक्षा गुप्ता, अरविंद अकेला कल्लू, संजय पांडे, मनोज टाइगर, अर्पण मलिक, संजय वर्मा, संजना पांडे, अंजना सिंह, इश्तियाक शेख बंटी, ज्योति मिश्रा, सबा खान, नीतिका जायसवाल और रोहित सिंह मटरू जैसे जाने-माने नाम शिरकत करेंगे। इन सितारों की मौजूदगी से अवार्ड नाइट और भी खास बनने जा रही है।

इसके अलावा कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, अनूप अरोरा, संजीव मिश्रा, विजय यादव, राहुल शर्मा, मुकेश गिरी, विशाल वर्मा, रंजन सिन्हा, आर्यन बाबू, विनोद गुप्ता (निर्माता), प्रमोद शास्त्री, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, संजय सिंह, रणजीत सिंह और रमन जी जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन कलाकारों और फिल्मकारों की उपस्थिति इस आयोजन को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड में फिल्म जगत के साथ-साथ फैशन, डांस और पीआर से जुड़े नाम भी शिरकत करेंगे। विद्या मौर्य ड्रेस, विमल पांडे, पल्लवी गिरी, अंजलि चौहान, पल्लवी सिंह, आर प्रिंस, विकास पवार (3 स्टूडियो), विवेक थापा (डांस मास्टर), बैक डांसर सागर सान और उनकी टीम व स्वर मिश्रा (चाइल्ड एक्टर) जैसे नाम भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

कुल मिलाकर द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक प्रतिभाओं के सम्मान का एक भव्य मंच बनने जा रहा है। पावन अयोध्या की धरती पर होने वाला यह आयोजन न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी सितारों से रूबरू होने का एक यादगार अवसर साबित होगा।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM