पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ घुसे बदमाश, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब हथियार के साथ दो बदमाश कोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए

पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ घुसे बदमाश, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 1:09:00 PM

पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब हथियार के साथ दो बदमाश कोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश सुबह सिविल कोर्ट पहुंचे थे। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब चेकिंग शुरू की, तो एक बदमाश के पास से पिस्टल बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

हालांकि, दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस घटना के बाद सिविल कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं और वादकारियों में दहशत का माहौल बन गया है। कोर्ट में मौजूद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन डीएसपी-1 मौके पर पहुंचे और पकड़े गए बदमाश से गहन पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि बदमाश किस मकसद से हथियार लेकर कोर्ट पहुंचे थे और क्या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई हैं। सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कैंपस के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM