दरभंगा में आरओबी एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी : संजय सरावगी

दरभंगा शहर की सड़क जाम को दूर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर और निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी।

दरभंगा में आरओबी एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी : संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 10, 2026, 7:32:00 PM

दरभंगा: दरभंगा शहर की सड़क जाम को दूर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर और निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि शहर के तीनों ऐतिहासिक तालाब हराही, दिग्घी और गंगासागर के एकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी अब बिहार पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। इन तीनों तालाबों के एकीकरण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा।  

‎यह जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने दी। पटना में उद्योग सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आज एक बैठक हुई, जिसमें पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज पाल सहित पुल निर्माण विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बैठक में 1868 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस–दरभंगा एक्सप्रेस-वे तक (भाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक) तथा कर्पूरी चौक से एकमी चौक तक (भाया लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक) मार्ग के अपग्रेडेशन एवं एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर लोहिया चौक होते हुए पंडासराय में बन रहे आरओबी से भी जुड़ेगा, जिसके लिए सहमति बनी है।  

‎उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की प्रगति जमीनी स्तर पर आमजन को दिखाई देने लगेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में यातायात की बड़ी समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी तथा लोगों को सुगम आवागमन के साथ तेज कनेक्टिविटी की सुविधा प्राप्त होगी।  

‎सरावगी ने बताया कि मंत्री दिलीप जायसवाल ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने का निर्देश दिया।  

‎बैठक के दौरान शहर में निर्माणाधीन छह आरओबी यथा दिल्ली मोड़, दोनार चौक, पंडासराय, चट्टी चौक तथा कंगवा गुमटी के दोनों आरओबी के निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इन सभी आरओबी का निर्माण दरभंगा की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। उन्होंने बताया कि दोनार आरओबी का निर्माण फोर-वे कनेक्टिविटी के साथ किया जा रहा है। दोनार चौक से सोनकी, भठियारीसराय, कर्पूरी चौक तथा दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर चार दिशाओं में रास्ते उपलब्ध होंगे।  

‎उन्होंने कहा कि यह टू-लेन आरओबी होगा, जिसके ऊपर से एलिवेटेड कॉरिडोर भी गुजरेगा। यह आरओबी दरभंगा के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित है, जहां हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। आरओबी के निर्माण से प्रतिदिन हजारों लोगों को राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।  

‎उन्होंने बताया कि शहर के तीनों ऐतिहासिक तालाब हराही, दिग्घी और गंगासागर के एकीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य भी अब बिहार पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। बैठक में इन तीनों तालाबों के एकीकरण का कार्य शीघ्र आरंभ कराने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि तीनों तालाब के चारों तरफ नई तकनीक के साथ निर्माण कार्य होगा। वहीं शिवधारा से हरपुर तक जाने वाली 4.40 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा।  

‎उन्होंने कहा कि बैठक में दरभंगा टावर सहित शहर की कई अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को लेकर भी समीक्षा की गई।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा का सर्वांगीण विकास, शहर को जाम से मुक्ति दिलाना तथा आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था से सुसज्जित करना उनका वर्षों पुराना संकल्प रहा है। जनता के सहयोग से आज इन परियोजनाओं को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं की प्रगति पर वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न शेष रहे और दरभंगा को जल्द से जल्द बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM