कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से गायब 3 विधायकों को नोटिस भेजकर 48 घंटे में मांगा जवाब, होगी कार्रवाई?

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाना वाले तीन विधायकों पर कांग्रेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को नोटिस जारी कर 48

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से गायब 3 विधायकों को नोटिस भेजकर 48 घंटे में मांगा जवाब, होगी कार्रवाई?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 19, 2026, 10:20:00 AM

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाना वाले तीन विधायकों पर कांग्रेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. पार्टी का मानना है कि इन विधायकों की गैरमौजूदगी ने सीधे तौर पर चुनाव परिणाम को प्रभावित किया और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया

अनुशासन समिति के मुताबिक, मतदान के दौरान इन विधायकों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पहले कॉल रिसीव नहीं हुआ और बाद में मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए. इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी नेतृत्व के संदेह को और बढ़ा दिया है. साफ कहा गया है कि अगर अनुपस्थिति की ठोस वजह नहीं बताई गई, तो इनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे विवाद के बीच फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश राम ने ही विधायकों को वोटिंग के मामले में स्वतंत्र रहने को कहा था. मनोज विश्वास का कहना है कि बैठक में स्पष्ट तौर पर यह बात कही गई थी कि विधायक अपनी इच्छा से वोट कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना कांग्रेस से चर्चा किए एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया, जिससे नाराजगी बढ़ी.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी लाइन से हटने वाले विधायकों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई तय है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद सख्त कदम उठाया जाएगा, जिससे पार्टी में अनुशासन बनाए रखा जा सके.

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM