कांग्रेस के युवराज विदेशों में जाकर देश को और राजद के युवराज अन्य राज्यों में जाकर बिहार को अपमानित करते हैं : प्रेम रंजन पटेल ‎

बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि वे केरल की तारीफ करते हुए बिहार को फिसड्डी राज्य बताकर बिहार ही नहीं यहां की जनता का अपमान कर रहे है।

कांग्रेस के युवराज विदेशों में जाकर देश को और राजद के युवराज अन्य राज्यों में जाकर बिहार को अपमानित करते हैं : प्रेम रंजन पटेल ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Apr 01, 2026, 6:37:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल  ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि वे केरल की तारीफ करते हुए बिहार को  फिसड्डी राज्य बताकर बिहार ही नहीं यहां की जनता का अपमान कर रहे है। 

‎उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज और राजद के युवराज में काफी समानता  है। कांग्रेस के  युवराज विदेशों में जाकर देश को अपमानित कर कमजोर बताते है तो राजद के युवराज अअन्य प्रदेशों मे जाकर बिहार को अपमानित करते हैं जबकि भारत और बिहार तेजी से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। 

‎उन्होंने कहा कि दोनों नेता हताशा में देश और प्रदेश की प्रगति को नकार रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तेजस्वी यादव को हकीकत से रूबरू कराते हुए कहा कि बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 में बिहार का जीएसडीपी वर्तमान मूल्यों पर 13.1  प्रतिशत की दर से बढ़ा, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। 

‎इस प्रकार बिहार का विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3.3 प्रतिशत अधिक है। स्थिर मूल्यों पर भी बिहार की वृद्धि 8.6 प्रतिशत रही।  

‎उन्होंने कहा कि बिहार का प्रति व्यक्ति जीएसडीपी वर्तमान मूल्यों पर 2020-21 के 46, 412  रुपये से बढ़कर 2024-25  में 76,490 रुपये हो गया है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। पूंजीगत व्यय में भारी वृद्धि के साथ बिहार अब विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में भी मजबूत हो रहा है। 

‎प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

‎उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव में अगर हिम्मत है तो राजद के 15 साल के शासनकाल की तुलना एनडीए के शासनकाल से कर लें तब उनको पता चल जाएगा कि बिहार किस गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बयान के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM