कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका से हाईकमान अलर्ट, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही महागठबंधन में उथल-पुथल का दौर जारी है। खास तौर पर राजद और कांग्रेस के बीच तल्खी खुलकर सामने आई है।

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका से हाईकमान अलर्ट, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 20, 2026, 8:57:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही महागठबंधन में उथल-पुथल का दौर जारी है। खास तौर पर राजद और कांग्रेस के बीच तल्खी खुलकर सामने आई है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के भीतर भी हालात ठीक नहीं दिख रहे। पिछले कुछ समय से कांग्रेस विधायकों की गतिविधियों ने पार्टी आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक लगातार पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। सदाकत आश्रम में प्रदेश नेतृत्व की ओर से बुलाई जा रही बैठकों में भी कई विधायक बार-बार गैरमौजूद रहे। इसी बीच चार विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी। इन तमाम घटनाओं को देखते हुए अब कांग्रेस हाईकमान ने सख्त रुख अपनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार कांग्रेस के सभी छह विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली तलब किया गया है। इसे पार्टी का बड़ा “क्राइसिस मैनेजमेंट” कदम माना जा रहा है। दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक में कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता शकील अहमद खां के साथ-साथ पार्टी के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों की मानें तो जिन विधायकों पर दूसरी पार्टियों के संपर्क में होने का शक है, उनकी खासतौर पर वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात कराई जाएगी।

23 जनवरी को दिल्ली पहुंचने वाले विधायकों से आलाकमान व्यक्तिगत बातचीत करेगा और उनकी नाराजगी के कारणों को समझने की कोशिश करेगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी छोड़ने से उन्हें किन जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है और कांग्रेस में उनके लिए क्या संभावनाएं हैं। जरूरत पड़ी तो संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विधायक दल नेता के चयन को लेकर भी चर्चा संभव है। आलाकमान आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन सहमति नहीं बनने की स्थिति में अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व ही करेगा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि 23 जनवरी की दिल्ली बैठक बिहार कांग्रेस की राजनीति को किस दिशा में ले जाती है।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM