सीओ-कर्मियों की हड़ताल से 2 लाख मामले लंबित, लोग लगा रहे कार्यालयों के चक्कर

पटना जिले के 26 में से 22 अंचलों के सीओ हड़ताल पर हैं। करीब 150 राजस्व कर्मचारी पहले से ही हड़ताल पर हैं। इस वजह से पूरी व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

सीओ-कर्मियों की हड़ताल से 2 लाख मामले लंबित, लोग लगा रहे कार्यालयों के चक्कर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 23, 2026, 1:22:00 PM

पटना जिले के 26 में से 22 अंचलों के सीओ हड़ताल पर हैं। करीब 150 राजस्व कर्मचारी पहले से ही हड़ताल पर हैं। इस वजह से पूरी व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जमीन और मकान से संबंधित 2 लाख मामले लंबित हैं। लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लंबित मामलों में राजस्व अभियान के दौरान के 1.50 लाख और अंचल कार्यालयों में आने वाले 50 हजार सामान्य आवेदन शामिल हैं। सरकार ने कुछ जगहों पर अंचल कार्यालय की जिम्मेवारी बीडीओ को दी है, लेकिन वे राजस्व की बारीकियों को नहीं समझ पा रहे हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण काम सीओ और राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से लौटने के बाद ही हो सकेगा।

पटना समेत राज्य की सभी पंचायतों में राजस्व अभियान के दौरान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक कैंप लगाए गए थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे अधिक दानापुर, बिहटा, धनरुआ, बाढ़ सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में लोगों ने आवेदन दिए थे। ये आवेदन जमीन के दस्तावेज में नाम सुधार, बंटवारा, दाखिल खारिज, रकबा में सुधार आदि के हैं। इन आवेदनों को पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। 31 मार्च तक सुधारने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, हड़ताल की वजह से करीब 1.50 आवेदन पेंडिंग हैं।

प्रत्येक शनिवार को थानों में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा जमीन विवाद से संबंधित मामलों को निपटने के लिए शिविर लगाया जाता था। वह अभी पूरी तरह से बंद हो गया है। इस दौरान पहले आने वाले आवेदनों का भी निपटारा भी लंबित है।

पटना जिले समेत राज्य में फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है, लेकिन दाखिल-खारिज नहीं हो रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अप्रैल 2025 से अपार्टमेंट की भूमि और फ्लैटधारकों के नाम पर जमीन के दाखिल-खारिज पर रोक लगा रखी है। लेकिन, जानकारी के अभाव में लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM