एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी, एनडीए के घटक दलों की बुलाई मीटिंग

एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी, एनडीए के घटक दलों की बुलाई मीटिंग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 3:20:00 PM

राजधानी से राजनीति के लिहाज से बडी खबर है। सीएम सम्राट चौधरी ने एक अहम मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में एनडीए के सभी घटक दल शामिल होंगे। मीटिंग आगामी दस जुलाई को आयोजित होगी।  मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी घटक दलों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई है। यह बैठक 10 जुलाई को पटना स्थित लोक सेवक आवास परिसर में आयोजित होगी। इसमें एनडीए के सभी पांच सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। यह मीटिंग बिहार सरकार और एनडीए के संगठन के बीच बेहतर आपस में तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। इसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बिहार में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पहली बैठक होगी। जिसमें गठबंधन के सभी पांच दलों के जिला अध्यक्ष एक मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। 

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। माना जा रहा है कि पहली बार मुख्यमंत्री गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के जिला स्तर के संगठनात्मक नेतृत्व से सीधे संवाद करेंगे। बता दें कि मीटिंग में जिलाध्यक्षों से उनके-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति पर फीडबैक लिया जाएगा साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और जनता सरकार से क्या उम्मीदें रखती है, इस पर भी विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री यह जानने की कोशिश करेंगे कि सरकार की योजनाएं आम लोगों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं और किन क्षेत्रों में अभी और काम करने की जरूरत है? 

जिलाध्यक्षों से यह भी कहा जाएगा कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके अलावा विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति, लोगों की शिकायतों के जल्द निपटारे और सरकार व जनता के बीच भरोसा मजबूत करने के उपायों पर भी बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा जनसंपर्क को और मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

पटना से आभा की रिपोर्ट

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM