'बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर-नेता पैरवी करेंगे' जात देखकर एनकाउंटर पर CM सम्राट का आया जवाब

बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा और बिहार में मॉडल स्कूल स्थापना करने की बात कही।

  'बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर-नेता पैरवी करेंगे' जात देखकर एनकाउंटर पर CM सम्राट का आया जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 21, 2026, 6:01:00 PM

बिहार में अपराधियों का लगातार एनकाउंटर हो रहा है। विपक्ष का आरोप है कि जात देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा और 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने की योजना की जानकारी दी। 

बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने कहा है कि कोई यदि पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब देना है। पुलिस सुशासन के लिए होती है, सख्ती के लिए होती है। सीएम ने कहा-पुलिस जितना मजबूत होगी, उतना सुशासन स्थापित होगा। सुशासन जब स्थापित होगा तो सभी सेक्टर में काम होंगे और रास्ते खुलेंगे। 

वहीं सीएम ने कहा कि 534 ब्लॉक में मैं मॉडल स्कूल की परिकल्पना की है।  इसके लिए सरस्वती विद्या निकेतन बनाने का निर्णय लिया है। हमने कहा है कि ऐसा स्कूल बनाएं, जिस स्कूल में पढ़ने के लिए बड़े पदाधिकारी, बड़े नेता अपने बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए पैरवी करें।  कहें कि उस स्कूल में हमारे बच्चे पढ़ें. ऐसी व्यवस्था खड़ा करनी है। सीएम ने कहा कि हमें बिहार में ऐसे मॉडल स्कूल की स्थापना करनी है, जहां अपने बेटे के नामांकन के लिए बड़े-बड़े पदाधिकारी और नेता पैरवी करें।  

वहीं बिहार में हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले नेताओं को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को अपनी चिंता होती है।  मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है।  कुछ लोग तो यह पूछ रहे हैं आजकल पुलिस एनकाउंटर यदि होता है उसमें जाति भी पूछना चाहिए।  सीएम ने तंज कसते हुए  कहा कि मैं पुलिस वाले से कहूंगा की भाई पूछो ? जाति पूछ कर ही गोली चलाओ, ऐसे मत चलाओ, क्या कॉमन सेंस है लोगों का।  अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचे, मैं यह जरूर कहूंगा।  

Trending News

बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM