'भगवा गमछा वालों के सात खून, हर गुनाह माफ' CM सम्राट पर रोहिणी आचार्य का विवादित पलटवार, मचा सियासी तूफान

बिहार में हरे गमछे पर सियासत तेज हो गई है। सीएम सम्राट के हरे गमछे वाले बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब इस मामले पर CPI(ML) के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है।

'भगवा गमछा वालों के सात खून, हर गुनाह माफ'  CM सम्राट पर रोहिणी आचार्य का विवादित पलटवार, मचा सियासी तूफान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 12:21:00 PM

बिहार में हरे गमछे पर सियासत तेज हो गई है। सीएम सम्राट के हरे गमछे वाले बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ऊर्जा भवन, पटना में आयोजित एआई समिट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि एआई को यह निर्देश दिया जाए कि हरे गमछा वालों को खोजो, तो वह तुरंत पहचान कर कार्रवाई तक कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका इशारा किसी विशेष वर्ग की ओर नहीं था। अब इस मामले पर CPI(ML) के बाद  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है और भगवा गमछा का उल्लेख करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम सम्राट के हरे गमछे वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवा गमछा का उल्लेख करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी पड़ीं है, मगर बात हरे गमछा वालों को टारगेट करने की हो रही है?

रोहिणी आचार्या ने एक्स पर लिखा है कि भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी पड़ीं है , मगर बात हरे गमछा वालों को टारगेट करने की हो रही है ? देश व बिहार के तमाम माफिया , बड़े अपराधी व् गुंडे, दंगा भड़काने वाले, कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बंदूक लहराने वाले गैंगस्टर्स एवं बलात्कारी भगवा गमछा लहराने, भगवा मुरेठा बांधने वाली पार्टी में हैं। मगर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की आड़ में खुले मंच से बिहार के मुख्यमंत्री हरे गमछा वालों को टारगेट करने की बात कर रहे हैं ? 

रोहिणी ने आगे कहा-एक मुख्यमंत्री के द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार का पूर्वाग्रह से प्रेरित एवं द्वेषपूर्ण बयान निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा प्रतीत होता है कि हरे गमछा वालों को टारगेट करने की बातें कह कर बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में हिंसा भड़काना चाहते हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों को डराना चाहते हैं !! 

रोहिणी आगे लिखती हैं-मुख्यमंत्री भूल रहे हैं कि बिहार तानाशाही के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने वालों की भूमि है और मुख्यमंत्री के इस तानाशाही रवैए का भी माकूल जवाब भी बिहार की जनता अवश्य ही देगी..मुख्यमंत्री जब तकनीकी व ज्ञान-विज्ञान के मंच, एआई ( AI) के संदर्भ में आयोजित मंच से बदले की भावना से भरा बयान दे ही रहे थे, तो उन्हें ये भी बोल ही देना चाहिए था कि भगवा गमछा वालों के सात खून, हर गुनाह माफ़ हैं !! गौरतलब है है कि भगवा मुरेठाधरी मुख्यमंत्री खुद संज्ञेय अपराध के मामलों के आरोपी रहे हैं और बिहार में लोग उन्हें अपराधियों का सम्राट कह कर भी सम्बोधित करते हैं ..

इससे पहले सीएम सम्राट के हरे गमछे वाले बयान पर  CPI(ML) ने आपत्ति जताई है। CPI(ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सरकार पर निशाना साधा है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि आज हरा गमछा पर टिप्पणी, कल लाल और नीले गमछे पर भी सवाल उठेंगे।

बता दें कि पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर एआई जेनरेटेड कोई कैमरा होता है, मान लीजिए पटना में लगभग 4000 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक बार एआई कैमरे को कहना है कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, एक बार खाली कह दीजिए की हरे गमछा वाले को खोजिए। कितना जल्दी पकड़ा जाएगा, पकड़ा जाएगा कि नहीं पकड़ा जाएगा? हालांकि सीएम ने कहा कि मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा। मेरे लिए अपराधी की जात नहीं है।

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM