दिल्ली में CM सम्राट चौधरी, आज राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वहीं सम्राट चौधरी आज दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

दिल्ली में CM सम्राट चौधरी, आज राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 12:14:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें बिहार आने का निमंत्रण देंगे। वहीं सम्राट चौधरी आज दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार की देर शाम बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की।  

सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे के दूसरे दिन आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें बिहार आने का निमंत्रण देंगे। इस दौरान बिहार के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। पटना से दिल्ली जाते समय CM ने कहा था-राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहा हूं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह करूंगा।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी चर्चा होने की संभावना है। 

इससे पहले  दिल्ली में गुरुवार की देर शाम बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। दिल्ली में होटल अशोका में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार कैडर के दिल्ली में पदस्थापित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिहार सरकार में अलग-अलग विभाग के कई सचिव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 'विकसित बिहार' का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि प्रशासनिक तंत्र के अनुभव और सक्रिय सहयोग से ही इसे साकार किया जा सकता है।

वहीं, अधिकारियों के साथ मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। लगभग आधे घंटे हुई बातचीत में उन्होंने राष्ट्रपति से बिहार के विकास को लेकर चर्चा की। गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें  तेज हैं।  

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के बीच आत्मीय भेंट हुई है। यह मुलाकात उनके आवास पर शिष्टाचार के तहत हुई बताई जा रही है।  बिहार विधान परिषद के  चुनाव के लिहाज से भी यह मुलाकात महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच राज्य के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।  


Trending News

सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM