'नोएडा जैसी व्यवस्था बिहार में खड़ी करनी है' CM सम्राट बोले-जमीन का 4 गुना मुआवजा मिलेगा, घबराएं नहीं...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर के डुमरी बुजुर्ग पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान कई बड़े ऐलान किए। जिसमें विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग पर मुख्य फोकस रहा।

'नोएडा जैसी व्यवस्था बिहार में खड़ी करनी है' CM सम्राट बोले-जमीन का 4 गुना मुआवजा मिलेगा, घबराएं नहीं...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 19, 2026, 1:15:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर के डुमरी बुजुर्ग पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान कई बड़े ऐलान किए। जिसमें विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग पर मुख्य फोकस रहा। सीएम ने सोनपुर को बिहार के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल  करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 'सोनपुर को गोद लेने' का सपना अब जमीन पर उतर रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि सोनपुर में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर 'गंगा अंबिका पथ' बनाया जाएगा। इसके साथ बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर, आधुनिक टाउनशिप और बेहतर सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी काम होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-मैंने कहा था कि सोनपुर को गोद लूंगा, क्या वह सपना पूरा हो रहा है कि नहीं? उन्होंने दावा किया कि सोनपुर आने वाले समय में बिहार के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास और न्याय पहुंचाने के मिशन पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “सहयोग शिविर” की शुरुआत की गई है, जहां लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

सम्राट चौधरी ने सोनपुर के लिए बड़ी विकास योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा कि यहां पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर “गंगा अंबिका पथ” बनाया जाएगा। इसके अलावा बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर, टाउनशिप और अन्य शहरी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली के नोएडा जैसी व्यवस्था बिहार में खड़ी करनी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जमीन को लेकर घबराएं नहीं। जरूरत पड़ने पर बाजार मूल्य से चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा पाने के लिए जिलाधिकारी को आवेदन देना होगा। साथ ही जमीन और वास्तविक स्थिति की जानकारी भी देनी होगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए कहा कि अब मामूली बीमारी में मरीजों को सीधे PMCH रेफर नहीं किया जाएगा। यदि बिना जरूरत मरीजों को पटना भेजा गया तो संबंधित सिविल सर्जन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों को अपने जिले और अनुमंडल स्तर पर ही बेहतर इलाज मिले। सम्राट चौधरी ने कहा कि जुलाई महीने से उन सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जहां अब तक कॉलेज नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में ऐसे सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे जहां नेताओं और अधिकारियों के बच्चों के एडमिशन के लिए भी पैरवी करनी पड़ेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब उद्योग लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जीविका समूहों के माध्यम से बिहार की महिलाएं आज 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं, जो राज्य की आर्थिक ताकत का बड़ा उदाहरण है। वहीं  सीएम ने साफ कहा कि अगर 30 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे अंचल, ब्लॉक या थाना स्तर का मामला हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Trending News

बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM