बिहार के बजट पर सीएम नीतीश कुमार का रिएक्शन, जानिए क्या बोले

बिहार विधानसभा में आज वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, किसानों और महिलाओं पर खास जोर दिया गया है

बिहार के बजट पर सीएम नीतीश कुमार का रिएक्शन, जानिए क्या बोले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 03, 2026, 5:14:00 PM

बिहार विधानसभा में आज वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, किसानों और महिलाओं पर खास जोर दिया गया है। बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन सामने आया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “आज बिहार विधानमंडल में माननीय वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रूपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।“

Trending News

बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
Jul 24, 2026, 3:48:00 PM
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
Jul 24, 2026, 3:46:00 PM
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026, 3:36:00 PM
 राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
Jul 24, 2026, 2:59:00 PM
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM