CM नीतीश ने अपने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, किस मंत्री को मिला किस जिले का जिम्मा, देखिए

सीएम नीतीश कुमार ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पटना का जिम्मा मिला है

CM नीतीश ने अपने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, किस मंत्री को मिला किस जिले का जिम्मा, देखिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 18, 2026, 7:29:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य प्रशासन को और अधिक सशक्त और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 25 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके तहत मंत्रियों को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बनाया गया है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन पर सीधी निगरानी रखी जा सके।

सम्राट चौधरी को पटना, विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर, विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और पूर्णिया, मंगल पांडे को दरभंगा और पश्चिम चंपारण, दिलीप कुमार जायसवाल को भागलपुर और गया, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी और मधेपुरा, मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया का जिम्मा मिला है.

रामकृपाल यादव को कैमूर और औरंगाबाद, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबादा, सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय, मोहम्मद जमा खान को किशनगंज और शेखपुरा, संजय सिंह टाइगर को बांका, अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय, सुरेंद्र मेहता को कटिहार, नारायण प्रसाद को गोपालगंज और रमा निषाद को बक्सर का प्रभारी बनाया गया है.

वहीं, लखनेंद्र कुमार रोशन को अररिया, श्रेयसी सिंह को नवादा, प्रमोद कुमार को सहरसा और सिवान, संजय कुमार को मुंगेर, संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी बनाया गया है.

कैबिनेट विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करनी होगी।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से जिला स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यह फैसला आगामी समय में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM