तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान का करारा पलटवार, मंत्री संजय सिंह के वायरल वीडियो पर दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर करारा पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान का करारा पलटवार, मंत्री संजय सिंह के वायरल वीडियो पर दिया जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 2:58:00 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर करारा पलटवार किया है। वहीं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने केंद्र सरकार का बचाव किया।

दरअसल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शनिवार को हाजीपुर पहुंचे थे। इस दौरान चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब वे केरल या तमिलनाडु जैसे राज्यों में जीतते हैं तो कोई आपत्ति नहीं जताई जाती।

वहीं इस दौरान चिराग पासवान ने दलित समाज को सही अवसर और प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के सवाल पर भी जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस समस्या पर खुद नजर रखे हुए हैं और इसे संसद में भी उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को सख्त सजा दिलाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बचाव किया। उन्होंने स्वीकार किया कि मौजूदा हालात आम इंसान के लिए चुनौतीपूर्ण हैं और सरकार इस मुश्किल से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, मैं पूरी विनम्रता के साथ इस बात को स्वीकार करता हूं कि कहीं न कहीं यह जनता और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। कीमतें निश्चित रूप से बढ़ी हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 10 मई को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए युवक ऋषि के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। चिराग ने कहा कि पीड़ित परिवार को स्थायी मदद की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अपनी पार्टी के मंत्री संजय सिंह के काफिले के वायरल वीडियो पर उन्होंने चुप्पी साध ली। 

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM