बिहार में चुनाव के बाद दल-बदल तेज: जदयू से इस्तीफा देने वाले चंदन कुमार यादव अब RLM का दामन थामेंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सियासी गलियारों में उथल-पुथल तेज हो गई है। चुनावी नतीजों के बाद से ही लगातार नेताओं के दल बदलने और संगठन टूटने का सिलसिला जारी है।

बिहार में चुनाव के बाद दल-बदल तेज: जदयू से इस्तीफा देने वाले चंदन कुमार यादव अब RLM का दामन थामेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 15, 2026, 8:45:00 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सियासी गलियारों में उथल-पुथल तेज हो गई है। चुनावी नतीजों के बाद से ही लगातार नेताओं के दल बदलने और संगठन टूटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड, यानी जदयू के अंदर भी हलचल बढ़ती नजर आ रही है।

कुछ दिन पहले जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने अपने पद से इस्तीफा देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी थी। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे।

 डॉ. चंदन कुमार का कहना था कि संगठन में लंबे समय से कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है और उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार नेतृत्व से शिकायत की गई, लेकिन किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस्तीफे के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज थीं। अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. चंदन कुमार यादव कल राष्ट्रीय लोक मोर्चा, यानी RLM का दामन थामने जा रहे हैं। कल वे औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

चंदन कुमार ने कहा था कि हमें अपने नेता नीतीश कुमार से कोई शिकायत नहीं है. उनके इर्द-गिर्द जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके कारण पार्टी छोड़ रहा हूं. मेरे पार्टी छोड़ने से जदयू सचेत हो और नीतीशवादी कार्यकर्ताओं नेताओं को उनका हक मिले, इस स्थिति के लिए भी मैंने यह निर्णय लिया है. मेरे साथ कई और नेताओं ने पार्टी छोड़ी है. 

जदयू के नेता के इस्तीफे और संभावित दल परिवर्तन से बिहार की राजनीति में नए सियासी समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या जदयू में यह टूट का सिलसिला यहीं थमेगा या आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आएंगे।

Trending News

 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM