सीएम आवास में गहमा-गहमी: अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तीन बड़े मंत्री

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना का '1, अणे मार्ग' यानी मुख्यमंत्री आवास आज एक बार फिर भारी राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहा

CM Nitish

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना का '1, अणे मार्ग' यानी मुख्यमंत्री आवास आज एक बार फिर भारी राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी के बीच घंटों चली इस 'सीक्रेट मीटिंग' ने बिहार के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।

कहा जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बड़ा पक रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के तुरंत बाद पटना में अपनी कोर टीम के साथ यह गुप्त मंत्रणा कई बड़े संकेत दे रही है। चर्चा तो तब और तेज हो गई जब इस बैठक के बीच में अचानक मंत्री अशोक चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास पहुँच गए।

बैठक के बाद एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ललन सिंह को उनके आवास तक छोड़ने गए। बंद कमरे में घंटों बातचीत और फिर इस तरह का निजी जुड़ाव साफ इशारा कर रहा है कि बिहार की राजनीति में कोई बड़ी पटकथा लिखी जा रही है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि खरमास खत्म होते ही बिहार में कुछ बड़ा उलटफेर हो सकता है। विपक्षी खेमे में भी इस हलचल को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। जानकार मान रहे हैं कि यह बैठक केवल आगामी रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सरकार और संगठन को लेकर कोई ऐसा फैसला लिया गया है जो आने वाले दिनों में चौंका सकता है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM