बीजेपी में जाएंगे तेज प्रताप यादव? विजय सिन्हा बोले—‘जल्द पता चल जाएगा’, दही-चूड़ा भोज से बढ़ी अटकलें

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

बीजेपी में जाएंगे तेज प्रताप यादव? विजय सिन्हा बोले—‘जल्द पता चल जाएगा’, दही-चूड़ा भोज से बढ़ी अटकलें
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 13, 2026, 4:28:00 PM

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया, जहां कई राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान मंच पर सियासत के कई बड़े चेहरे नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे तेज प्रताप यादव, जो इस भोज के आकर्षण का केंद्र बन गए।

विजय सिन्हा ने तेज प्रताप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। जब उनसे तेज प्रताप के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए बड़ा संकेत दे दिया। विजय सिन्हा ने कहा, “हम सब सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे और बिहार को बुलंदी पर पहुंचाएंगे। जल्द ही आपको खुद पता चल जाएगा कि क्या होने वाला है।” उनके इस बयान को तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव की एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच रिश्तों में तल्खी के संकेत भी सामने आए।

अब मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव खुद भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कई एनडीए नेताओं को न्योता दिया। एनडीए नेताओं के साथ उनकी तस्वीरों और विजय सिन्हा के आवास पर मौजूदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि जल्द ही तेज प्रताप यादव बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

Trending News

झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM