राज्यसभा वोटिंग से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बिहार में राजनीतिक हलचल उफान पर है। सत्तारूढ़ NDA में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है

राज्यसभा वोटिंग से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 6:03:00 PM

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को साधने में जुटे हुए हैं। एक ओर सत्तारूढ़ NDA लगातार बैठकों का दौर चला रहा है, तो दूसरी तरफ RJD और कांग्रेस के विधायक पटना के एक होटल में कैंप कर रहे हैं। चुनाव से पहले की इस राजनीतिक सरगर्मी ने राजधानी पटना का माहौल पूरी तरह गरमा दिया है।

इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज पटना पहुंचने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे चार्टर प्लेन से रात में पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचते ही वे NDA नेताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे, जिसमें राज्यसभा चुनाव के लिए आखिरी रणनीति तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक नितिन नबीन के आवास पर होगी।

इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में वोटिंग से पहले की रणनीति और विधायकों की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा होगी।

दरअसल, पिछले तीन दिनों से NDA खेमे में लगातार ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। रविवार को भी जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक Harsh Malhotra, Vijay Sharma, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और ग्रामीण विकास मंत्री Shravan Kumar समेत कई नेता मौजूद रहे।

उधर, NDA नेताओं का दावा है कि उनके पास राज्यसभा की पांचों सीटें जीतने के लिए जरूरी वोटों से ज्यादा समर्थन मौजूद है। उनका यह भी कहना है कि विपक्षी दलों के करीब पांच विधायक NDA के संपर्क में हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है कि चुनाव में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

हालांकि, दूसरी तरफ विपक्ष भी पूरी तरह सतर्क है और अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में लगा हुआ है। अब सबकी नजरें कल होने वाली वोटिंग पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि राजनीतिक दावों और रणनीतियों का असली परिणाम क्या निकलता है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM