Bihar Politics: सम्राट चौधरी कल साबित करेंगे बहुमत या होगा खेला ? फ्लोर टेस्ट से पहले JDU का बड़ा बयान

24 अप्रैल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में बहुमत साबित करेंगे। इसके लिए बिहार विधानसभा का विशेष सत्र कल बुलाया गया है। इस बीच जदयू नेताओं का बयान भी सामने आया है।

Bihar Politics: सम्राट चौधरी कल साबित करेंगे बहुमत या होगा खेला ? फ्लोर टेस्ट से पहले JDU का बड़ा बयान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 23, 2026, 3:23:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कल बड़ा दिन है। बिहार में नई सरकार को फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में बहुमत साबित करेंगे। इसके लिए बिहार विधानसभा का विशेष सत्र कल बुलाया गया है। इस बीच जदयू नेताओं का बयान भी सामने आया है।  

दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे  एनडीए के सभी विधायक आज शाम तक पटना पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल 11:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत एनडीए के सभी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे। फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू के सीनियर नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कल विधानसभा में सरकार विश्वास मत पेश करेगी। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र बुलाया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि NDA के सभी घटक दलों में लगातार बातचीत जारी है।  सरकार के पास मजबूत बहुमत है विपक्ष के आरोपों को उपमुख्यमंत्री ने खारिज करते हुए कहा-सरकार पूरी तरह एकजुट है। 

वहीं सरकार के शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) को लेकर चल रही अटकलों पर श्रवण कुमार ने आंकड़ों के जरिए विपक्ष को घेरा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एनडीए के पास 200 से अधिक विधायक है । सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि बहुमत ‘हंसते-हंसते’ प्राप्त कर लिया जाएगा। क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि उनके विधायक क्या करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सदन में बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बिहार विधानसभा में भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो विधायकों की संख्या 202 है। हालांकि बांकीपुर विधानसभा सीट के खाली होने के कारण अब 201 विधायक है ऐसे में सम्राट आसानी से बहुमत साबित कर लेंगे। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के चार विधायकों ने अपरोक्ष रूप से एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया था। ऐसे में आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 

Trending News

बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM