सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग

सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 17, 2026, 12:30:00 PM

आमतौर पर सडक पर परिचालन के दौरान कई तरह की घटनाएं भी घटती रहती हैं। कई बार वाहनों के किसी कारणवश हादसे का शिकार होने के बाद उसमें लदे सामान को लेकर भी कई बार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। ऐसा ही एक यूनिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है। मिली जानकारी के अनुसार दूध को लेकर जा रहा टैंकर किसी कारणवश दुर्घटना का शिकार हो गया। टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चंद सेकेंड में ही वहां लोगों की भीड लग गयी। टैंकर से दूध बह रहा था। जिसके बाद अनोखा दृश्य पैदा हो गया। दरअसल बहते दूध को लूटने को लेकर लोगों में होड लग गयी। चंद मिनट में ही वहां स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड एकत्र हो गयी। सड़क पर जाम जैसे हालात हो गये। 

बहते दूध को लूटने के लिए लोगों के हाथ में जो भी सामान मिला, लोग उसी में दूध को भरने लगे। किसी ने बाल्टी तो किसी ने खाली बोतल में दूध को भरना शुरू किया। जब बोतल और बाल्टी भर गये, तब कुछ लोगों ने टैंकर की टोटी में ही मुंह लगाकर दूध को पीना शुरू कर दिया। अब यही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो पटना का ही है। स्वराज पोस्ट भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर हालात को काबू में किया।

Trending News

भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
Jul 17, 2026, 1:29:00 PM
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM