Bihar Politics:'भ्रष्टाचारी ही सम्राट हो गया' तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर सनसनीखेज आरोप

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है।

Bihar Politics:'भ्रष्टाचारी ही सम्राट हो गया' तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर सनसनीखेज आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 22, 2026, 3:45:00 PM

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर खटारा सरकार से चुनाव के आख़िरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया। 

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है। विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है। बिहार गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनी जुगाड़ू सरकार अब ब्याज पर उधार लेकर यानि कर्ज के सहारे चल रही है।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए एनडीए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  तेजस्वी यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा है-राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक सरकार ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंधित पत्र जारी किया है।

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट रिटायर्ड और कॉम्प्रोमाइज्ड उच्च अधिकारियों और एजेंसियों से डरी भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर खटारा सरकार से चुनाव के आख़िरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया। अब महीनों से बुजुर्गों को दी जाने वाली सामाजिक पेंशन, स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड के भुगतान, छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए और कर्मचारियों को सैलरी व पेंशन देने के भी एनडीए सरकार के पास धनराशि नहीं बची क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते खजाना खाली है। 

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनी जुगाडू सरकार अब ब्याज पर उधार लेकर यानि कर्ज के सहारे चल रही है। यह भ्रष्ट सरकार 100 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केवल ब्याज का भुगतान करने में खर्च कर रही हैं। हालात ये हैं कि NDA सरकार ने बिहार पर लगभग 4 लाख करोड़ रूपये से अधिक के कर्ज का बोझ लाद दिया है। बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है, विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है। जानते हैं क्यों? क्योंकि एक ऐसी निकम्मी सरकार बिहार को चला रही है, जिसके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप! 

तेजस्वी आगे लिखते हैं कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी NDA सरकार बिहार के खजाने से पैसे तो निकाल लेती है लेकिन उसे पता ही नहीं होता है कि 92 हजार 132 करोड़ रुपये कहां खर्च किये?  कैग की रिपोर्ट बताती है कि डबल इंजन की सरकार 90 हजार करोड़ के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई। मतलब खर्च तो हुए, लेकिन NDA नेताओं और अधिकारियों की जेब भरने में या NDA सिंडिकेट में बंदरबांट करने में किस मद में ये धनराशि लूटी गई सरकार को पता ही नहीं है। NDA सरकार में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया कि भ्रष्टचारी ही सम्राट हो गया।

Trending News

गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM