Bihar Politics: पटना में सियासी हलचल तेज, श्रवण कुमार से मिले संजय झा, JDU में बड़ा होने वाला है ?

गुरुवार को संजय झा और श्रवण कुमार के बीच मुलाकात हुई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने श्रवण कुमार से भेंट की है।

Bihar Politics: पटना में सियासी हलचल तेज, श्रवण कुमार से मिले संजय झा, JDU में बड़ा होने वाला है ?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 23, 2026, 1:13:00 PM

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बिहार से दिल्ली तक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीएम मोदी से मिलकर लौट चुके हैं और नीतीश कुमार से मुलाकात भी कर चुके हैं। इन सबके बीच जेडीयू में भी हलचल तेज है। बीते दिनों नीतीश कुमार ने नई टीम का ऐलान भी किया है। अब जेडीयू में अहम मुलाकात हुई है। 

दरअसल गुरुवार को संजय झा और श्रवण कुमार  के बीच मुलाकात हुई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने श्रवण कुमार से भेंट की है। पटना स्थित आवास पर दोनों नेताओं के बीच संगठन को लेकर चर्चा हुई है। संजय झा ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक पर लिखा है-पटना स्थित आवास पर जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान संगठन एवं राज्य हित संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि संजय झा और श्रवण कुमार के बीच राज्य हित के मुद्दों पर भी मंथन हुआ है।  JDU संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया गया है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सहमति बनी है।  वहीं पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर भी बातचीत की बात कही जा रही है।   बिहार की मौजूदा सियासी स्थिति पर चर्चा हुई है।   पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार संवाद जारी है। ++हाल ही में नीतीश कुमार के बेहद करीबी श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है।  

बता दें कि बीते बुधवार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। जेडीयू ने नई टीम में कुल 24 पदाधिकारियों को जगह मिली है। जिसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद शामिल है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पहले की तरह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे, जबकि संजय झा भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नई टीम में फिलहाल निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है।

Trending News

गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM