निशांत कुमार ने अपने प्लान का किया खुलासा, नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

निशांत कुमार ने अपने प्लान का किया खुलासा, नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 23, 2026, 5:19:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल यानि  24 अप्रैल  को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। एनडीए नेताओं का दावा है कि सरकार आराम से बहुमत हासिल कर लेंगी।  इधर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में भी हलचल तेज है कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने श्रवण कुमार से मुलाकात की वहीं पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी गुरुवार को जेडीयू दफ्तर पहुंचे। जिसको लेकर जदयू नेताओं में काफी उत्साह देखा गया। 

दरअसल निशांत कुमार आज जेडीयू दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पिता नीतीश की जमकर तारीफ की और भविष्य की योजनाओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यालय आकर लोगों से मिल रहे हैं।  कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पिता नीतीश कुमार के कार्यों की तारीफ करते हुए निशांत ने कहा कि पिताजी नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे और वह खुद भी इसमें योगदान देने का प्रयास करेंगे। 

निशांत कुमार एनडीए के काम पर ख़ुशी जताई और नई सरकार से उम्मीद जताई कि विकास की रफ्तार बनी रहेगी। साथ ही, उन्होंने अपने प्लान पर बात करते हुए बताया कि 3 मई से उनकी प्रस्तावित यात्रा शुरू होगी, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

वहीं निशांत कुमार के बिहार यात्रा पर निकलने के सवाल पर  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह तो अच्छी बात है कि निशांत कुमार बिहार के लोगों को जानने समझने और उनकी स्थिति को देखने के लिए उनके बीच जा रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने जदयू की नई टीम का ऐलान किया है जेडीयू की नई टीम में कुल 24 पदाधिकारियों को जगह मिली है। जिसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद शामिल है। हालांकि निशांत कुमार को फ़िलहाल इस टीम में जगह नहीं मिली है जिसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। 

Trending News

पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
Jul 17, 2026, 11:50:00 AM
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Jul 17, 2026, 11:41:00 AM
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
Jul 17, 2026, 11:32:00 AM
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
Jul 17, 2026, 11:14:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
Jul 17, 2026, 11:06:00 AM
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Jul 17, 2026, 10:55:00 AM
 झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 17, 2026, 10:53:00 AM
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
Jul 17, 2026, 10:37:00 AM