मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम

रोहतास जिले से शुक्रवार को पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक के आत्महत्या करने का हैरतंगेज मामला प्रकाश में आया है।

मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 17, 2026, 11:41:00 AM

सासाराम। रोहतास जिले से शुक्रवार को पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक के आत्महत्या करने का हैरतंगेज मामला प्रकाश में आया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की जखनी गांव की बताई जाती है और मृतक की पहचान भोला सिंह के 25 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप 

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पति-पत्नी में विवाद की मुख्य वजह मोबाइल थी और पत्नी की लड़ाई-झगड़े से तंग आकर आखिरकार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला।

तीन महीने पूर्व हुई थी शादी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंचल की इसी वर्ष मई महीने में फूल कुमारी नामक युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी में अनबन होने लगी। बताया गया कि पत्नी से विवाद के कारण हीं मृतक काफी दिनों से तनाव में रह रहा था। बता दें कि हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और मां-बाप बुढ़ापे का सहारा खोकर सदमे में हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोखा थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुछ साक्ष्य इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM
संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
Jul 17, 2026, 12:08:00 PM
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
Jul 17, 2026, 11:50:00 AM