तेज प्रताप की शर्त तेजस्वी को मंजूर नहीं! लालू परिवार में MLC सीट पर सियासी बवाल? अब रोहिणी को मनाएंगे लालू यादव

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को विधान परिषद भेजने की तैयारी में थे, लेकिन तेजप्रताप ने परिवार के सामने बड़ी शर्त रख दी है।

तेज प्रताप की शर्त तेजस्वी को मंजूर नहीं! लालू परिवार में MLC सीट पर सियासी बवाल? अब रोहिणी को मनाएंगे लालू यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 11:47:00 AM

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को विधान परिषद भेजने की तैयारी में थे, लेकिन तेजप्रताप ने परिवार के सामने बड़ी शर्त रख दी है। तेजप्रताप ने अपनी अलग राजनीतिक पहचान का राग छेड़ दिया। यही वजह है कि लालू परिवार की अंदरूनी सियासत अब खुली बहस का मुद्दा बन चुकी है। राजद की एकमात्र संभावित एमएलसी सीट अब परिवार के लिए टेंशन बन गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तेजप्रताप को एमएलसी बनाना चाहते हैं। परिवार के भीतर इस मुद्दे पर शुरुआती सहमति भी बन चुकी थी, लेकिन अब  उलझ गया है। तेजप्रताप यादव राजद के सिंबल पर नहीं, बल्कि अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले विधान परिषद पहुंचना चाहते हैं। 

तेजप्रताप ने साफ संकेत दे दिए कि वे राजद के टिकट पर नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक पार्टी (जनशक्ति जनता दल) के साथ परिषद में जाना चाहते हैं। यही शर्त अब परिवार और पार्टी के भीतर असहमति की वजह बन गई है। खासतौर पर तेजस्वी यादव इस प्रस्ताव से सहज नहीं बताए जा रहे। उनका मानना है कि परिवार के सदस्य को राजद की आधिकारिक लाइन से अलग राजनीतिक संदेश नहीं देना चाहिए। 

वहीं लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। वहां वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्य से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि परिवार रोहिणी को भी सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका देने पर विचार कर रहा है। हालांकि रोहिणी आचार्य की नाराजगी ने भी राजद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लालू यादव सिंगापुर में उनसे मुलाकात कर परिवार और पार्टी के रिश्तों को फिर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। 

पिछले कुछ समय से रोहिणी पार्टी की रणनीतियों और चुनावी हार को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर करती रही हैं। उन्होंने लालू यादव का घर छोड़ दिया था। वह अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। अब लालू यादव एमएलसी चुनाव के लिए बेटी रोहिणी को मना सकते हैं। 

बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिनमें राजद के 25 विधायक शामिल हैं। ऐसे में गठबंधन को इस बार केवल एक सीट मिलने की संभावना है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसमें एक सीट पर उपचुनाव होना है। 1 से 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 

Trending News

सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM