बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, 26 जनवरी से चलेगा भूमि मापी महाअभियान

बिहार में जमीन से जुड़े झगड़े और विवाद खत्म करने की दिशा में नीतीश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार 26 जनवरी से “भूमि मापी महाअभियान” की शुरुआत करने जा रही है।

बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, 26 जनवरी से चलेगा भूमि मापी महाअभियान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 16, 2026, 1:35:00 PM

बिहार में जमीन से जुड़े झगड़े और विवाद खत्म करने की दिशा में नीतीश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार 26 जनवरी से “भूमि मापी महाअभियान” की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसके तहत राज्य भर में विवादित और अविवादित, दोनों तरह की जमीनों की मापी कराई जाएगी। मापी के बाद पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को इस महाअभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। अविवादित जमीन की मापी 7 दिनों में पूरी की जाएगी, जबकि विवादित जमीन की मापी के लिए अधिकतम 11 दिन का समय तय किया गया है। इसके बाद 14 दिनों के भीतर मापी रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विजय सिन्हा ने कहा कि यह पहल सात निश्चय-3 के तहत जनता की सुविधा के लिए की जा रही है। जिलों में जनसुनवाई के दौरान लगातार भूमि मापी से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसे देखते हुए पहले की 30 दिनों की प्रक्रिया को छोटा कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत भूमि मापी के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। आवेदकों को बिहार भूमि ई-मापी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। मापी के बाद अमीन द्वारा प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। आवेदन करते समय यह स्पष्ट करना होगा कि भूमि विवादित है या अविवादित। विवादित मामलों में अंचलाधिकारी विवाद की प्रकृति तय करेंगे।

शुल्क की बात करें तो अविवादित मामलों में ग्रामीण क्षेत्र में 500 रुपये प्रति खेसरा और शहरी क्षेत्र में 1000 रुपये प्रति खेसरा शुल्क निर्धारित किया गया है। तत्काल मापी के मामलों में यह शुल्क दोगुना होगा।

सरकार को उम्मीद है कि इस महाअभियान से भूमि सीमांकन से जुड़े विवादों में कमी आएगी, रैयतों को समय पर न्याय मिलेगा और राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Trending News

 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM