भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार का अनुपम उदाहरण है: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार का अनुपम उदाहरण है: मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 26, 2026, 3:35:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से बिहार के सभी लोगों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है।

उन्होंने लोगों से रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने लोगों को मर्यादा में रहकर जीवन जीने का मार्ग दिखाया था। प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें जीवन में सही रास्ता दिखाता है।  

उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।  

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि कोई भी पर्व हमें मिलजुल कर रहने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को भी नदी पार करने के लिए निषाद से मदद मांगनी पड़ी थी।  

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी रामनवमी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM