बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की कैंडिडेट वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट ने बेल दे दी है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की कैंडिडेट वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 6:01:00 PM

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। इससे पहले सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट ने बेल दे दी है। वीणा मानवी को पुलिस ने समाहरणालय परिसर से 420 के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

दरअसल सोमवार को तेज प्रताप यादवा की पार्टी जनशक्‍त‍ि जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

वहीं गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वीणा मानवी ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। वीणा मानवी ने कहा-यह सब बीजेपी करवा रही है। मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। चुनाव में हार के डर से मुझे फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब चुनाव में देगी। 

जबकि वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने कहा-हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा-यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। तेज प्रताप यादव ने कहा-महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है।अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा।

दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह कानूनी कार्रवाई बताया। बताया जा रहा है कि वीणा मानवी के खिलाफ वर्ष 2009 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अदालत की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में ही यह गिरफ्तारी की गई है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का चुनाव या किसी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। 

Trending News

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM