बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

पटना की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 15, 2026, 2:00:00 PM

पटना की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। कुम्हरार विधान सभा के प्रत्याशी रह चुके के.सी सिन्हा और दीघा विधान सभा प्रत्याशी रह चुके बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। बड़ी संख्या में आए जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।  

बुधवार को पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां जनसुराज पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हुए। दीघा विधान सभा प्रत्याशी रह चुके बिट्टू सिंह बीजेपी में शामिल हुए। कुम्हरार विधान सभा के प्रत्याशी रह चुके के.सी सिन्हा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। बिट्टू सिंह के साथ उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह भी बीजेपी में शामिल हुई। विनीता बिट्टू सिंह मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। मनेर विधान सभा प्रत्याशी रह चुके गोपाल सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता  ली।  

शिक्षा जगत का चर्चित चेहरा और गणितविद् प्रो. केसी सिन्हा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रो. केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के टिकट पर पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

बीजेपी में शामिल होने के बाद मनेर विधान सभा प्रत्याशी रह चुके गोपाल सिंह ने कहा कि कोई एरोगेंट व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता है। प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है। वहीं बीजेपी की सदस्यता लेते ही दीघा विधान सभा प्रत्याशी रह चुके बिट्टू सिंह ने कहा की अब बीजेपी छोड़ कर कही नहीं जाऊंगा। जीना यहां मरना यहां है। 

वहीं बीजेपी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता आज बीजेपी में शामिल हुए।  इन सभी का बीजेपी में स्वागत है।  ये सभी लोग मजबूती से बीजेपी में काम करेंगे। 

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और एक अगस्त को नतीजे घोषित होंगे। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है।  जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं।  वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM