तेजस्वी की रेखा गुप्ता के सामने कुछ नहीं हैं BJP के अभिषेक बंटी, राइफल, सोना, धन-दौलत..संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान..

बिहार की राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आरजेडी और बीजेपी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। जहां उनकी ओर से अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया गया है।

तेजस्वी की रेखा गुप्ता के सामने कुछ नहीं हैं BJP के अभिषेक बंटी, राइफल, सोना, धन-दौलत..संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान..
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 11:11:00 AM

बिहार की राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आरजेडी और बीजेपी के प्रत्याशी ने  नामांकन दाखिल कर दिया है। जहां उनकी ओर से अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। हलफनामे के मुताबिक राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी (रेखा गुप्ता) धन-दौलत और शिक्षा के मामले में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी से आगे हैं। चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही प्रत्याशी की पढ़ाई, संपत्ति की भी चर्चा शुरू हो गई है। 

राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने नामांकन के साथ-साथ दाखिल हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास 80 हजार रुपये नकद है, जबकि उनके पति के पास 1.20 लाख रुपये नकद हैं। शपथपत्र के अनुसार रेखा गुप्ता करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं और उनके पास लाइसेंसी हथियार से लेकर बड़ी मात्रा में सोना-चांदी तक मौजूद है। रेखा गुप्ता के पास पटना के बाकरगंज-दलदली क्षेत्र में एक व्यावसायिक भवन है। इसके अलावा कंकड़बाग में आवासीय मकान और करोड़ों रुपये मूल्य की गैर-आवासीय जमीन भी उनके नाम दर्ज है।

रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता के पास करीब आधा किलो सोना है, जिसकी कीमत 67.72 लाख रुपये बताई गई है इसके अलावा उनके पास डेढ़ किलो चांदी भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये है। उनके नाम पर एनपी बोर (NP Bore) की एक राइफल है, जबकि उनके पति के पास एक रिवॉल्वर दर्ज है। 

रेखा गुप्ता ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। हलफनामे के अनुसार, रेखा कुमारी के पास करीब 81.61 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनके पति के नाम 53.82 लाख रुपये की चल संपत्ति है।  अचल संपत्ति में रेखा कुमारी के नाम 7,000 वर्गफुट गैर-कृषि योग्य भूमि है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 2.16 करोड़ रुपये बताई गई है।  कुल मिलाकर उनके परिवार की अचल संपत्ति करीब 5.46 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। 

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक ने नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में अपनी शिक्षा, आय, संपत्ति और देनदारियों का पूरा विवरण दिया है। जिसमें उनके नाम पर न तो कोई मकान है और न ही कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास न खुद का मकान है, न कृषि योग्य जमीन और न ही कोई कमर्शियल प्रॉपर्टी। भाजपा उम्मीदवार ने अपनी कुल चल संपत्ति करीब 19.60 लाख रुपये घोषित की है।इसमें 11 ग्राम सोने की अंगूठी और चेन भी शामिल है। 42 वर्षीय अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने वर्ष 2000 में दरभंगा के एक स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की।

हलफनामे के मुताबिक अभिषेक बंटी पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का करीब 10 लाख रुपये का लोन बकाया है। पटना के वेस्ट आनंदपुरी स्थित मंदिर मार्ग निवासी अभिषेक ने अपनी वार्षिक आय करीब 4.98 लाख रुपये बताई है, जो उनके व्यापार से होने वाली आमदनी है। इसके साथ ही उनके पास 2018 में खरीदी गई एक होंडा की कार और एक मोटरसाइकिल है। उनकी पत्नी के नाम पर कोई वाहन नहीं है। उनके पास करीब 70 हजार रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 29 हजार रुपये जमा हैं। उनके पास दो वाहन हैं। इनमें वर्ष 2018 में खरीदी गई एक होंडा कार और वर्ष 2025 में खरीदी गई एक मोटरसाइकिल शामिल है। अभिषेक सिन्हा की पत्नी अमृता कृष्णा निजी क्षेत्र में नौकरी करती हैं। हलफनामे के अनुसार उनके पास 50 हजार रुपये नकद, एलआईसी की चार बीमा पॉलिसियां, लगभग 32 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। इन आभूषणों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 5 लाख रुपये बताया गया है।

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।


Trending News

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, लिए गए कई बड़े फैसले
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, लिए गए कई बड़े फैसले
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM