प्रशांत किशोर से भिड़ेंगे अभिषेक कुमार, बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है।

प्रशांत किशोर से भिड़ेंगे अभिषेक कुमार, बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 6:00:00 PM

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। एक तरफ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत मैदान में हैं। वहीं राजद इस सीट पर पिछले चुनाव में लड़ चुकी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। तीनों कैंडिडेट के नाम सामने आने के बाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी दलों में सरगर्मी तेज हो गयी है।

बीजेपी ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार के नाम का ऐलान किया है। अभिषेक कुमार बीजेपी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष हैं और  कायस्थ समाज से आते हैं। अभिषेक कुमार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। बांकीपुर सीट को बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीटों में माना जाता है। उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही बांकीपुर का चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। अब सभी की नजर 9 जुलाई के नामांकन और चुनाव प्रचार पर रहेगी।

अभिषेक बीजेपी पटना महानगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभिषेक बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। बीजेपी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार  बनाया है, जो वर्षों से संगठन से जुड़े रहे हैं। आरजेडी ने रेखा गुप्ता को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं और एक कारोबारी रही हैं। वहीं जनसुराज से प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले बिहारी बाबू और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए बांकीपुर में प्रशांत किशोर को समर्थन देने की घोषणा की है। बिहारी बाबू और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा-बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका!!!! सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर दृष्टि से सबसे अधिक लोकप्रिय, प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरकर बिहार की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है। आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है-सबकी एकता। आशा, इच्छा और प्रार्थना है कि आम जनता, विशेषकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करे। जय बिहार! जय हिंद!

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM