बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बांकीपुर में प्रशांत किशोर का समर्थन

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी दलों में सरगर्मी तेज हो गयी है। इस बीच बिहारी बाबू और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए बांकीपुर में प्रशांत किशोर को समर्थन देने की घोषणा की है।

बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बांकीपुर में प्रशांत किशोर का समर्थन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 12:04:00 PM

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी दलों में सरगर्मी तेज हो गयी है। एक तरफ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत मैदान में हैं। वहीं राजद इस सीट पर पिछले चुनाव में लड़ चुकी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इस बीच बिहारी बाबू और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए बांकीपुर में प्रशांत किशोर को समर्थन देने की घोषणा की है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा-बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका!

बिहारी बाबू और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा-बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका!!!! सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर दृष्टि से सबसे अधिक लोकप्रिय, प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरकर बिहार की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है।

एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते मुझे यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है। आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है-सबकी एकता। आशा, इच्छा और प्रार्थना है कि आम जनता, विशेषकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करे। जय बिहार! जय हिंद!

बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 5 जुलाई को जनसुराज के सूत्रधार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने इस सीट से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पीके के ऐलान के बाद ही अगले दिन राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। आरजेडी ने एक बार फिर रेखा गुप्ता को चुनाव के मैदान में उतारा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाये जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि राजद अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। इस बार बीजेपी हमसे पीछे रहने वाली है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, पार्टी के अंदर मंथन का दौर तेज है। बुधवार को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM