अनंत सिंह के वायरल वीडियो पर बोले एजाज अहमद, नायक नहीं खलनायक है तू...

मोकामा के बाहुबली और जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अनंत सिंह के वायरल वीडियो पर बोले एजाज अहमद, नायक नहीं खलनायक है तू...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 19, 2026, 12:20:00 PM

मोकामा के बाहुबली और जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है। राजद प्रवक्ता का दावा है कि मोकामा विधायक अस्पताल के अंदर सिगरेट पी रहे हैं।

इधर इस वीडियो को शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रवक्ता ने लिखा, 'नायक नहीं खलनायक है तू... सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह ! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!'

मोकामा विधायक अनंत सिंह इस दिनों पटना के बेउर जेल में बंद हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि अनंत सिंह का यह वायरल वीडियो पटना के IGIMS का है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से अनंत सिंह यहां नियमित चेकअप के लिए आते हैं। राजद के और प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।

एजाज अहमद ने कहा है कि वीडियो के सामने आने के बाद भी बीजेपी और जदयू चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि आखिर धूम्रपान निषेध का पालन कब किया जाएगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान हुई एक हत्या के केस में अनंत सिंह जेल चले गए थे। इस चुनाव में अनंत सिंह ने जेल से ही चुनाव लड़ा था और जीत भी गए थे।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM