अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- भगवान CM बन जाएं तो भी मर्डर नहीं रुकेगा, सरकार हर घर में पुलिस थोड़े ना बैठाएगी

मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर तीखी टिप्पणी करते हुए बड़ा बयान दिया।

अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- भगवान CM बन जाएं तो भी मर्डर नहीं रुकेगा, सरकार हर घर में पुलिस थोड़े ना बैठाएगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Apr 01, 2026, 3:31:00 PM

मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर तीखी टिप्पणी करते हुए बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि बिहार में हत्या की घटनाएं पूरी तरह खत्म होना संभव नहीं है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह सीधे बोले- 'मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।'

उन्होंने कहा कि, 'ये सब आपसी दुश्मनी का मामला होता है, हमरा-तोरा में लड़ाई है तो पुलिस क्या करेगी, सरकार क्या करेगी? सरकार घर-घर पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी।'

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, 'हालात पहले जैसे नहीं हैं। अब अगर कोई किडनैप भी करता है तो इतना डर है कि 2 घंटे में छोड़ देता है।'

राजनीतिक मुद्दों पर भी अनंत सिंह ने खुलकर राय रखी। उन्होंने कहा कि जेडीयू से Nishant Kumar और बीजेपी से Samrat Choudhary अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

हालांकि उन्होंने Nitish Kumar की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा नेता दूसरा नहीं होगा। उन्होंने नीतीश के योगदान को भी सराहा।

अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर भी अनंत सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि, '3 अप्रैल तक बड़ा आयोजन हो रहा है। देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान आ रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि, 'जो बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, 'वे खुद भी 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM