शपथ के बाद फिर बेऊर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, बोले-न्याय मिलेगा, डरने वाले नहीं

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए

शपथ के बाद फिर बेऊर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, बोले-न्याय मिलेगा, डरने वाले नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 03, 2026, 12:22:00 PM

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। सदन से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि शपथ लेने में इतना समय क्यों लगा तो इसपर उन्होंने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया है इसलिए समय लगा है।

अनंत सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान शपथ नहीं लेने के सवाल पर बताया कि उस वक्त उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह विधायक पद की शपथ नहीं ले सके थे। जब उनसे पूछा गया कि जेल में रहते हुए चुनाव जीत गए तो इसपर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। 

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को विधायक पद की शपथ ली। शपथ के दौरान उनका माइक बंद था। सदन के अंदर बिना पढ़े उन्होंने कहा-

" मैं अनंत सिंह ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं बिहार राज्य के विधानसभा के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करूंगा।

शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वो CM नीतीश के पास पहुंचे और उनके पैर छुए।

इस दौरान CM नीतीश ने अनंत सिंह के तिलक के बारे में पूछा। इसके बाद अनंत सिंह जाकर अपनी सीट पर बैठ गए। करीब 10 मिनट बाद वो विधानसभा से फिर जेल के लिए निकल गए।

अनंत सिंह ने कहा कि जेल में रहकर निर्दलीय चुनाव जीत गए थे। जेल में रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जनता के सभी काम हो रहे हैं और कहीं कोई रूकावट नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे बेल के लिए फिर से कोर्ट में याचिका लगाएंगे।

Trending News

बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
Jul 24, 2026, 4:38:00 PM
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
Jul 24, 2026, 4:27:00 PM
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
Jul 24, 2026, 4:22:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
Jul 24, 2026, 4:16:00 PM
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
Jul 24, 2026, 4:12:00 PM