10 हजार के बाद अब 10 लाख! बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का बड़ा सियासी दांव, इस तारीख से होगी शुरुआत

बिहार में महिलाएं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो और बड़े लेवल पर रोजगार कर सके, इसे लेकर सरकार कई पहल कर रही है. इस बीच अब सरकार ने महिलाओं को 10 हजार के बाद 10 लाख रुपये देने की तैयारी कर ली है.

10 हजार के बाद अब 10 लाख! बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का बड़ा सियासी दांव, इस तारीख से होगी शुरुआत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 18, 2026, 7:13:00 PM

बिहार में महिलाएं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो और बड़े लेवल पर रोजगार कर सके, इसे लेकर सरकार कई पहल कर रही है. इस बीच अब सरकार ने महिलाओं को 10 हजार के बाद 10 लाख रुपये देने की तैयारी कर ली है. दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने यह क्लियर किया है कि राज्य में जो भी जीविका दीदियां बड़ा रोजगार करना चाहती हैं, उन्हें बैंकों से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा.

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि महिलाओं को सिर्फ 7 परसेंट ही इंटरेस्ट लगेगा. सरकार की इस मदद से जीविका दीदियां आसानी से अपना रोजगार/कारोबार कर सकेंगी. साथ ही उन्हें ज्यादा फाइनेंशियल बोझ भी नहीं सहना पड़ेगा. दरअसल, सरकार की इस योजना का फायदा महिलाएं ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उठा सकेंगी.

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर महिलाओं को 10-10 हजार रुपये पहले ही दिए गए थे. यह पैसे देने के बाद अब सरकार की तरफ से समीक्षा की जाएगी. जिन भी महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है और आगे भी उसे जारी रखना चाहती हैं, उन्हें 2 लाख रुपये की और मदद की जाएगी. ऐसे में अब महिलाओं का काम छोटे लेवल पर ही लिमिटेड नहीं रहे बल्कि बड़े स्तर पर भी वे अपना काम कर सकें, इसे लेकर महिलाओं को सिर्फ 7 परसेंट इंटरेस्ट पर 10 लाख रुपये तक लोन देगी.

मंत्री श्रवण कुमार ने यह भी क्लियर किया कि जिन भी महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपये नहीं गए हैं. किसी भी टेक्निकल प्रॉब्लम या फिर अन्य किसी दिक्कत की वजह से रुपये नहीं जा पाएं हैं तो इसकी जांच की जाएगी. जरूरी डॉक्यूमेंट्स पूरे हो जाने के बाद, महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जायेंगे. ऐसे में महिलाओं के लिए यह पहल बेहद खास मानी जा रही है.

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM