मोतिहारी में अनोखा नजारा: उद्घाटन के बाद योजनाओं के बोर्ड गिनने लगे नीतीश कुमार, अधिकारियों ने भी किया फॉलो

समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले के बिहार की तस्वीर जनता के सामने रखी।

मोतिहारी में अनोखा नजारा: उद्घाटन के बाद योजनाओं के बोर्ड गिनने लगे नीतीश कुमार, अधिकारियों ने भी किया फॉलो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 17, 2026, 4:06:00 PM

समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले के बिहार की तस्वीर जनता के सामने रखी।

CM नीतीश ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने में डरते थे। समाज में आए दिन विवाद होते थे और हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम बात थे। पढ़ाई-लिखाई की हालत भी बेहद कमजोर थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय इलाज की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं थी। सड़कें बेहद खराब थीं और बिजली बहुत कम जगहों पर उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई, तब हमने एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली—हर क्षेत्र में काम किया गया।

CM नीतीश ने पुराने शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे पहले की सरकारों ने कोई ठोस काम नहीं किया। हमने शुरू से ही बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया है। मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि आज क्या कहीं हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते हैं? आज बिहार में शांति, विकास और कानून-व्यवस्था है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना पूजा में भाग लिया। CM नीतीश करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले में करीब 200 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं के बोर्ड देखकर अधिकारियों से पूछा कि कुल कितने बोर्ड लगाए गए हैं।

अफसरों ने बताया कि करीब 60 से 70 बोर्ड हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद बोर्ड गिनने लगे और उनके साथ अधिकारी भी गिनती में जुट गए। आखिर में सभी ने पुष्टि की कि कुल 70 बोर्ड लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण किया और उनके काम की सराहना की।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM