भाजपा किसान मोर्चा के दही-चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं ‎

भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के दही-चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को  दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 14, 2026, 4:06:00 PM

पटना: भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।  

‎‎कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज को सांस्कृतिक परंपरा, समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व संगठन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं के मन में एकता, आत्मीयता और नवऊर्जा का संचार करती है।  

‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करता है।  

‎ इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति लेकर आए।  

‎उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि  बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने का विधान है, इसलिए बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही -चूड़ा खाने की प्रधानता है।

‎इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने किसान मोर्चा की तारीफ की। 

‎इधर,  उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पावन मौके पर कहा कि यह पर्व स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक है। उन्होंने  उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए भगवान भास्कर से बिहार के लोगों के  जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा का संचार होने की कामना की।

‎इस दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, विधायक संजीव चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।  

‎  ‎प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे।  

‎इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस आयोजन को विशेष बताते हुए कहा कि आज से शुभ दिनों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में बेहद खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है।  

‎इस भोज कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा, सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Trending News

रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM